The MahaAasmani MAGIC OF AWAKENING Retreat का आयोजन मनन आश्रम में किया जाता है। यह शिविर सरश्री की शिक्षाओं पर आधारित है। यह जीवन बदलने वाला शिविर 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए उपयुक्त है।
इस शिविर में, प्रतिभागियों को सरल लेकिन अत्यधिक प्रभावी तकनीकें प्रदान की जाती हैं जो उन्हें जीवन की चुनौतियों के बीच आत्मविश्वास से आगे बढ़ने और स्थायी सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार करती हैं। शिविर की शिक्षाएँ गैर-सांप्रदायिक (धर्मनिरपेक्ष) हैं।

Date : 5th Sept & 6th Sept 2026
Time : 1:00 pm - 5:30 pm (IST)
Reporting Time : 12:45 pm (IST)

Date : 27th Sept 2026
Time : 1:00 pm - 5:30 pm (IST)
Reporting Time : 12:45 pm (IST)

Date : 3rd Oct & 4th Oct 2026
Time : 12:30 pm - 5:30 pm (IST)
Reporting Time : 12:15 pm (IST)

चेतना के स्वाभाविक गुणों, जैसे प्रेम, आनंद, असीम शांति (मौन), करुणा, भरपूरता और सृजनात्मकता को विशुद्ध और स्थायी उपस्थिति की अवस्था में रहते हुए प्रकट होने दें।

सरल साधनों की प्राप्ति हेतु सुलभता हासिल करें, जिनके उपयोग से दैनिक जीवन में हो रही मन की उथल-पुथल को शांत कर, अपने असली स्वभाव को प्रकट करें।

जब चाहें अपने विशुद्ध अस्तित्व के सम्पर्क में रहने और सभी जवाबों के केंद्र (आंतरिक गुरु) से जुड़ने के लिए उपयोग में लाई जानेवाली (व्यावहारिक) कला प्राप्त करें।

ध्यान, (मेडिटेशन) क्रिया (कर्म, ऍक्शन), ज्ञान (विज़्डम) और भक्ति (डिवोशन) साधना के द्वारा छूटी हुई कड़ियों का पता लगाएँ।

अपने मनो-शरीर यंत्र के स्वभाव को समझकर खुद को सीमित करनेवाली आदतों, संस्कारों और वृत्तियों (पैटर्न्स) से मुक्ति प्राप्त करें।

मन-केंद्रित जीवन से चेतना-केंद्रित जीवन में रूपांतरित होने के लिए व्यावहारिक तरीके सीखें।
पूरी दुनिया में 1,10000+ से अधिक लोग हैं जिन्होंने इस शिविर का लाभ लिया हैं।
तेज ज्ञान फाउण्डेशन अपने सिस्टम फॉर विज़डम के लिए ISO प्रमाणन प्राप्त करनेवाला पहला और कुछ आध्यात्मिक संगठनों में से एकमात्र संगठन है।
सरश्री ने जीवन के मूल (अंतिम) सत्य पर तथा व्यावहारिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर 4000 से अधिक प्रवचन दिए हैं और 200 से अधिक ग्रंथो की रचना की हैं !
सरश्री ने मनन आश्रम की नींव रखी है, जहाँ सभी साधकों को उच्चतम स्तर का ज्ञान दिया जाता है। पिछले 25 सालों में लाखों लोगों ने तेजज्ञान का लाभ लिया है और अपने जीवन में आमूलाग्र परिवर्तन पाया है। सरश्री बहुत ही सरल और आज की लोकभाषा में तेजज्ञान प्रदान करते है।
सरश्री ने मनन आश्रम की नींव रखी है, जहां सभी साधकों को उच्चतम स्तर का ज्ञान दिया जाता है।
तेजज्ञान फाउंडेशन का मूल उद्देश्य वैश्विक चेतना को बढ़ाने के लिए परिवर्तनकारी एजेंट के रूप में काम करना है, ताकि एक उच्च विकसित समाज के नए परिदृश्य जो प्रकट होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, पृथ्वी पर प्रकट होने लगें।
पिछले दो दशकों में पूरे विश्व में 1,10,000+ प्रतिभागी लाभान्वित हुए हैं।
तेजज्ञान फाउंडेशन का ध्येय वाक्य है ‘Happy Thoughts’.यह आदर्श वाक्य इसलिए चुना गया क्योंकि ‘Happy Thoughts’ आत्म-साक्षात्कार के विचार हैं, ऐसे विचार जो अन्य सभी विचारों से छुटकारा पाने और सामूहिक चेतना को बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।
एक ‘Happy Thought’ केवल सकारात्मक सोच का प्रतीक नहीं है। यह वह विचार है जो हमें अन्य सभी विचारों से मुक्ति प्राप्त करने में मदद करता है। एक सुखद विचार सभी इच्छाओं से मुक्त होने की मानवीय इच्छाओं में सबसे शुद्ध है।
Contribution Amount – Rs 2300
The MahaAasmani MAGIC OF AWAKENING Retreat हिंदी भाषा में लिया जाता है।
18 वर्ष और उसके ऊपर, किसी भी उम्र के लोग The MahaAasmani MAGIC OF AWAKENING Retreat में भाग ले सकते हैं।
The MahaAasmani MAGIC OF AWAKENING Retreat सरश्री की शिक्षाओं पर आधारित है। सरश्री के प्रवचन चलने के साथ-साथ शिविर का संचालन सत्याचार्यों द्वारा किया जाता है।
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको शिविर के व्हाट्सप्प ग्रुप में ऐड किया जायेगा। उसी ग्रुप में आपको आगे की सारी जानकारी मिलेगी।
निश्चिंत रहें, The MahaAasmani MAGIC OF AWAKENING Retreat के लिए आपने जो ई-मेल और फोन नंबर दिया है, उसका उपयोग केवल आपसे शिविर के संदर्भ में जानकारी के लिए ही किया जाएगा।
© Copyright 2026 | Tej Gyan Foundation | Privacy Policy