Date: 19th - 23rd August 2026
Address: सामुदायिक हॉल, कावेरी पथ, सेक्टर 2, मानसरोवर - जयपुर,राजस्थान- 302020
Contact No: 9920470642 / 9968265986 / 9868557561
द महाआसमानी मैजिक ऑफ अवेकनिंग रिट्रीट का आयोजन मनन आश्रम में किया जाता है। यह शिविर सरश्री की शिक्षाओं पर आधारित है। यह जीवन बदलने वाला शिविर 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए उपयुक्त है।
इस शिविर में, प्रतिभागियों को सरल लेकिन अत्यधिक प्रभावी तकनीकें प्रदान की जाती हैं जो उन्हें जीवन की चुनौतियों के बीच आत्मविश्वास से आगे बढ़ने और स्थायी सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार करती हैं। शिविर की शिक्षाएँ गैर-सांप्रदायिक (धर्मनिरपेक्ष) हैं।

चेतना के स्वाभाविक गुणों, जैसे प्रेम, आनंद, असीम शांति (मौन), करुणा, भरपूरता और सृजनात्मकता को विशुद्ध और स्थायी उपस्थिति की अवस्था में रहते हुए प्रकट होने दें।

सरल साधनों की प्राप्ति हेतु सुलभता हासिल करें, जिनके उपयोग से दैनिक जीवन में हो रही मन की उथल-पुथल को शांत कर, अपने असली स्वभाव को प्रकट करें।

जब चाहें अपने विशुद्ध अस्तित्व के सम्पर्क में रहने और सभी जवाबों के केंद्र (आंतरिक गुरु) से जुड़ने के लिए उपयोग में लाई जानेवाली (व्यावहारिक) कला प्राप्त करें।

ध्यान, (मेडिटेशन) क्रिया (कर्म, ऍक्शन), ज्ञान (विज़्डम) और भक्ति (डिवोशन) साधना के द्वारा छूटी हुई कड़ियों का पता लगाएँ।

अपने मनो-शरीर यंत्र के स्वभाव को समझकर खुद को सीमित करनेवाली आदतों, संस्कारों और वृत्तियों (पैटर्न्स) से मुक्ति प्राप्त करें।

मन-केंद्रित जीवन से चेतना-केंद्रित जीवन में रूपांतरित होने के लिए व्यावहारिक तरीके सीखें।
There are over 1,10000+ people all over the World who took the retreat, tried and tested, and were spellbound.
तेज ज्ञान फाउण्डेशन अपने सिस्टम फॉर विज़डम के लिए ISO प्रमाणन प्राप्त करनेवाला पहला और कुछ आध्यात्मिक संगठनों में से एकमात्र संगठन है।
सरश्री ने जीवन के मूल (अंतिम) सत्य पर तथा व्यावहारिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर 4000 से अधिक प्रवचन दिए हैं और 200 से अधिक ग्रंथो की रचना की हैं !
सरश्री ने मनन आश्रम की नींव रखी है, जहाँ सभी साधकों को उच्चतम स्तर का ज्ञान दिया जाता है। पिछले 25 सालों में लाखों लोगों ने तेजज्ञान का लाभ लिया है और अपने जीवन में आमूलाग्र परिवर्तन पाया है। सरश्री बहुत ही सरल और आज की लोकभाषा में तेजज्ञान प्रदान करते है।
सरश्री के रिट्रीट्स ने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया है और उनकी शिक्षाओं ने वैश्विक चेतना को बढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक उपक्रमों को भी प्रेरित किया है।
विश्व विख्यात लोग (Well-known Dignitaries) तेज ज्ञान फाउण्डेशन द्वारा आयोजित सामाजिक पहल का हिस्सा रहे हैं।
द महाआसमानी मैजिक ऑफ अवेकनिंग रिट्रीट हिंदी भाषा में लिया जाता है।
द महाआसमानी मैजिक ऑफ अवेकनिंग रिट्रीट जयपुर-राजस्थान में स्थित सामुदायिक हॉल, कावेरी पथ, सेक्टर 2, मानसरोवर – जयपुर,राजस्थान- 302020 में आयोजित किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे: 9920470642 / 9968265986 / 9868557561
सामुदायिक हॉल, अरावली मार्ग साफ सुथरा है। यहां सभी खाने पीने रहने की Basic सुविधाएं उपलब्ध है।
इस भवन में पुरुषो और महिलाओं के लिये अलग- अलग, कुल मिलाकर 70 लोगों के रहने की व्यवस्था है। (रूम के साथ), luxurious व्यवस्था है।
18 वर्ष और उसके ऊपर, किसी भी उम्र के लोग महाआसमानी परम ज्ञान शिविर में भाग ले सकते हैं।
द महाआसमानी मैजिक ऑफ अवेकनिंग रिट्रीट के लिए आपको नीचे दी गयी चीज़ों को अपने साथ लेकर आनी है:
पांच दिन के हिसाब से कपडे और आप नियमित रूप से दवाई ले रहे हैं तो कृपया अपनी दवाइयाँ साथ में लेकर आएँ।
द महाआसमानी मैजिक ऑफ अवेकनिंग रिट्रीट सरश्री की शिक्षाओं पर आधारित है। सरश्री के प्रवचन चलने के साथ-साथ शिविर का संचालन सत्याचार्यों द्वारा किया जाता है।
निश्चिंत रहें, द महाआसमानी मैजिक ऑफ अवेकनिंग रिट्रीट के लिए आपने जो ई-मेल और फोन नंबर दिया है, उसका उपयोग केवल आपसे शिविर के संदर्भ में जानकारी के लिए ही किया जाएगा।
© Copyright 2026 | Tej Gyan Foundation | Privacy Policy